शराबी बेटे ने पिता के सीने में छुरी घोंपकर की हत्या
बरेली, जुलाई 25 -- पत्नी को पीट रहे शराबी युवक ने बीचबचाव करने आए पिता के सीने में छुरी घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बिथरी चैनपुर के गांव तैयतपुर निवासी बाबूराम कोरी शराब पीने का आदी है। शुक्रवार को वह सुबह से ही शराब पी रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बाबूराम घर पहुंचा और खाना नहीं बना होने के कारण पत्नी पुष्पा से मारपीट करने लगा। यह देखकर बाबूराम के पिता 70 वर्षीय रामदीन कोरी बीचबचाव करने लगे। इससे गुस्साए बाबूराम ने सब्जी काटने वाली छुरी से अपने पिता रामदीन के सीने में प्रहार कर दिया। एक ही प्रहार में रामदीन की मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले बाबूराम के बहनोई वीरपाल वहां पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.