हमीरपुर, मार्च 28 -- बिवांर। छानी बुजुर्ग गांव के भीकम पुत्र नाथूराम दुबे ने थाना में तहरीर देकर बताया कि एकलौता पुत्र होने पर आए दिन शराब पीकर घर में हंगामा मचाते हुए अभद्रता करता चला आ रहा है। रात को शराब के नशे में पुत्र मनीष ने आकर अपनी पत्नी काजल के साथ मारपीट की। पत्नी ने जब बहू को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। उस पर पूरी जमीन को अपने नाम करने का दबाव बना रहा है। जमीन नाम न किए जाने पर मां-पिता को जान से मार देने की धमकी दे रहा है। पुत्र से आहत पिता ने उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। युवक की तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.