मेरठ, मार्च 15 -- परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक आक्रोश में आकर हाई वोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ गया। भीड़ और पुलिस की सूझबूझ से हादसा टल गया। पुलिस ने समझाकर युवक को नीचे उतारा और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रिठानी गांव निवासी सचिन पुत्र रंगत शरण ट्रक चालक है। शुक्रवार रात जब वह घर लौटा तो उसके पिता ने शराब लाने के लिए उससे पैसे मांगे। मना किया तो पिता ने उससे मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। शनिवार सुबह जब सचिन दोबारा घर पहुंचा तो पिता ने घर में रखी लाठी उठाकर बेटे के पीछे दौड़ लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। सचिन घर से भाग निकला। गुस्से और डर के बीच सचिन दिल्ली रोड स्थित वासु ऑटोमोबाइल के पास लगे 33 हजार केवीए के हाई वोल्टेज विद्युत पोल पर चढ़ गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 1...