ललितपुर, जून 7 -- मड़ावरा। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरौनी में शराबी पिता की आदतों से तंग आकर भाई और बहन ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बहन को मेडिकल कालेज ललितपुर भेजा। मड़ावरा थानान्तर्गत ग्राम छपरौनी निवासी शीतल शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर अपने घर जाता है। इस कारण घर में रोज-रोज कलह होती रहती है, जिससे बच्चे भी बहुत परेशान हैं। शनिवार शाम शीतल शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया और परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगा। पिता की हरकतों से परेशान होकर उसके 19 वर्षीय बेटे गजेंद्र और 18 वर्ष की बेटी रोशनी ने घर में रखा कीटनाशक बारी-बारी से पी लिया। दोनों की हालत बिगड़ गयी। मां ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से 108 एंबुलेंस बुल...