फिरोजाबाद, फरवरी 3 -- यूपी के फिरोजबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने हंसिया से वार कर बेटे की हत्या कर दी और शव बक्शे में छिपाकर भाग गया। पत्नी जब स्कूल से घर लौटी तो उसे हत्याकांड का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। उधर, आरोपित की हरकतों पर उसके पैतृक मकान पर ससुरालवालों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही हैं। मक्खनपुर में जेपी ग्लास के पास स्थित मकान में राजेश लोधी, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा मयंक (12), बेटी महिमा (14) रह रहे थे। पति और पत्नी के बीच पिछले करीब 12 साल से विवाद चला आ रहा है। इसके बाद पति ने कुछ साल पहले ही यहां नया मकान बनाया था। वो शराब पीने का आदी है। पत्नी उर्मिला प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। सोमवार को वह पढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.