मधुबनी, अप्रैल 18 -- सुनील कुमार सुमन कलुआही। कलुआही थाना क्षेत्र के डोकहर गांव में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक पुत्र ने अपने ही पिता को जेल भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोकहर निवासी मो. कलाम ने थाना में आवेदन देकर शिकायत की कि उनके पिता मो. तसलीम शाह शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। घटना के दिन भी उन्होंने नशे की हालत में अपने पुत्र और बहू के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा हाथापाई की। थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.