शराबी पिता के उत्पात में छह साल की मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम
गोंडा, सितम्बर 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हटही गांव में शराब के नशे में धुत पिता के उत्पात में छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने फौरन घायल बच्ची को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार हटही निवासी प्रमोद गौतम अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों को अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने अपनी पत्नी, माता-पिता और बच्चों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले से घबराकर पत्नी किसी तरह भागकर छिप गई और ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 के कांस्टेबल मनीष कुमार, महिला कांस्टेबल नम्रता, शिवानी व चालक विनोद कुमार पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के भीतर छह वर्षीय महक पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.