हमीरपुर, जून 29 -- बिवांर। हिमौली गांव की वंदना पत्नी राजेश भारती ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पति शराब का आदी है। आए दिन शराब के नशा में मारपीट कर प्रताड़ित करता चला रहा है। पेट में गांठ होने पर पति उपचार नहीं करा रहा है। उपचार के लिए मजदूरी कर लाये रुपयों को छीनकर शराब पी लेता है। जब उसने मजदूरी के रुपये देने से इंकार किया तो मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिससे आहत महिला ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। आरोपी पति की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...