शराबी पति से परेशान महिला ने लगाई गुहार
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव की रहने वाली शबनम ने अपने पति पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि पति रामहित सरोज शराब और जुए का आदी है। घर का सामान बेचकर नशा करता है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज, मारपीट करता है और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत कर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.