गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हाता टोला गांव में बुधवार को शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। जिससे तीनों अचेत हो गए। आनन-फानन में सभी को पहले कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के भोला भगत की पत्नी लक्ष्मीना देवी लंबे समय से अपने पति की शराब की लत से परेशान थी। शराब पीने के कारण पति घर का खर्च नहीं चलाता था, जिससे आए दिन विवाद होता रहता था। रोज-रोज के विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने बुधवार को अपने छह वर्षीय बेटे रिंकल और चार वर्षीय बेटे मतिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.