भागलपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता लखीसराय जिला के सलौनचक की रहने वाली शोभा देवी (50 वर्ष) ने सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के जहांगीरा के रहने वाले अपने दामाद पर विवाहिता पुत्री को मारपीट कर घर से भगा देने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दामाद राजन पासवान शराबी है और बेटी के साथ मारपीट करता था। महिला ने सुल्तानगंज पुलिस से पुत्री की बरामदगी का गुहार लगाया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.