रांची, मार्च 30 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जिंतू पंचायत के लापुंगडीह गांव में रविवार रात एक शराबी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। सोनाहातू पुलिस के अनुसार, लापुंगडीह गांव निवासी चितरंजन मुंडा रविवार रात अत्यधिक शराब पीकर घर आया और अपनी 32 वर्षीय पत्नी गांगी देवी से झगड़ा करने लगा। बताया जाता है कि वह पहले भी नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात नशे और विवाद के आवेश में उसने लोहे की रॉड से पत्नी पर कई वार किए। आशंका है कि इसी हमले में गांगी देवी की मौत हो गई। दंपति के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 वर्ष का है, जबकि सबसे छोटा बच्चा एक वर्ष का है। परिवार के साथ घर में बुजुर्ग माता-पिता भी रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह सोनाहातू पुलिस गांव पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.