बरेली, मार्च 28 -- प्रेमनगर में क्षेत्र में शराबी पति ने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला की एक आंख डैमेज हो गई है और उसे दिखना बंद हो गया है। डॉक्टर ने यह मामला आई सर्जन को रेफर किया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। प्रेमनगर की बीडीए कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय दीपिका शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसक पति प्रवीन शर्मा शराब पीने का आदी है। तीन बच्चे भी हैं, जिनके पालन-पोषण के लिए वह घरों में काम करके अपना गुजारा करती हैं। मगर पति अक्सर मारपीट करता है। शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे वह घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पति शराब पीकर बाहर से आया और विवाद करने लगा। विरोध करने पर उसने बोतल में रखा तेजाब उनके चेहरे पर फेंक दिया और वहां से भाग निकला। उन्होंने गुद्दड़ बाग में रहने वाले अपने पिता मनीष दुबे को बुलाया और उनके साथ थाना प...