शराबी पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
हमीरपुर, मई 20 -- बिवांर, संवाददाता। शराबी पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दो मासूम बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान किया है। महिला बच्चों सहित सायर गांव में रिश्तेदारी में शरण लिए है। बिवांर थाना के छानी बुजुर्ग गांव की दीपिका पत्नी नीरज शर्मा ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि महिला के दो नाबालिग बच्चे हैं। मायका जनपद झांसी में है पति शराब के पीने का आदि है आए दिन शराब के नशा में मारपीट करते हुए प्रताड़ित करता चला रहा है। गेहूं व घरेलू सामान की चोरी कर बिक्री कर शराब पी जाता है। मंगलवार शाम 7:00 बजे करीब पति ने शराब के नशे में आकर अकारण अभद्रता कर मारपीट करते हुए बच्चों के साथ उसको घर से बाहर निकाल दिया। महिला के 112 नंबर में फोन किए जाने से आई पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाना ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.