देहरादून, अप्रैल 7 -- नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता वर्तमान में आईआईपी मोहकमपुर खुर्द में रह रही हैं और डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। मंदाकिनी विहार सहस्रधारा रोड निवासी शालिनी शर्मा का विवाह वर्ष 2017 में आयुष शर्मा के साथ हुआ था। पुलिस को दी गई तहरीर में शालिनी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालियों का व्यवहार क्रूर था। सास संगीता शर्मा मासिक धर्म के दौरान उनके साथ छुआछूत करती थीं। ससुराल वालों ने शालिनी पर अपने नाम से लोन लेकर सास के नाम जमीन खरीदने और अपनी पूरी सैलरी उन्हें सौंपने का दबाव बनाया। इंकार करने पर पति आयुष, सास, ससुर, ननद स्मृति और देवर अक्सर मारपीट करते थे। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.