सोनभद्र, मई 28 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया बाजार में बुधवार देर रात घरेलू विवाद मे पति ने गमछे से पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई गुरुवार सुबह लगभग सात बजे मकानमालिक को हत्या का पता चला तो हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज फरार पति की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकार पिपरी हर्ष पांडेय व थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।

मृतका और आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक आशा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष स्थानीय संविदा कम्पनी में कार्यरत थी और उसका पति महेंद्र गुप्ता भी संविदा श्रमिक के रूप में कार्य कर...