बगहा, जनवरी 2 -- रामनगर। शराबी पति से परेशान पत्नी ने पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। मामला भावल गांव का हैं। भावल गांव निवासी शेषनाथ राम शराब के नशे में घर पहुंच कर गाली गलौज कर रहा था। इससे परेशान रीता कुमारी ने इसकी सूचना 112 की पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। थाना पर लाकर उसकी जांच की गई। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने रीता देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर उसके पति शेषनाथ राम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...