शराबी ने 19 हजार लूटने की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया
बरेली, अप्रैल 11 -- भमोरा। देवचरा के मछली बाजार में शराब पी रहे युवक ने दूसरे व्यक्ति को अपना मोबाइल 100 रुपये में बेचकर पुलिस को रुपए और मोबाइल लूटने की सूचना पर दौड़ा दिया।कटका भरत के युवक लखपत राजपूत ने बताया कि वह शराबी ने शराब खरीदी पीने के लिए वह मछली बाजार में बैठा था। आरोप है कि अजनबी युवक ने उसकी जेब से मोबाइल और 19 हजार रुपए निकाल लिए विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस लखपत राजपूत के साथ आरोपी को भी थाने ले गई। महिला उप निरीक्षक रीतु वेदवान आदि ने जांच की तो पता चला कि लखपत राजपूत शराबी है वह सैटेलाइट बरेली के दीपक सिंह को 100 रुपये में बेच दिया। आरोप है कि नशे में उसने पुलिस को मोबाइल और 19 हजार रुपए लूटने की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद लखपत सहित तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.