कौशाम्बी, जून 21 -- कोखराज थाना क्षेत्र के सई का पूरा गांव की एक महिला को शराब के नशे में पड़ोसी ने मामूली बात पर गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला व उसके भाई को बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडा से प्रहार करने पर दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सई का पूरा मजरा (खारा) की रुचि देवी पत्नी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गुरुवार की शाम को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही नथन पुत्र श्याम लाल शराब के नशे में धुत होकर आया। बिना वजह उसने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- नशेड़ी युवक ने भाई-बहन को पीटा, केस दर्ज इसका विरोध करते हुए घर जाने के लिए कहा तो नथन आपे से बाहर हो गया और उसको पीटना चालू कर दिया। बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए बाहर लाया और जमकर पीटा। उसका भाई शेखर कुमार शोर सुनकर ...