बरेली, मार्च 19 -- आंवला। कस्बे में रामनगर रोड स्थित महाराजपुरम कॉलोनी मोड़ के पास सोमवार शाम नशे में धुत युवक ने पैदल जा रही महिला को पीछे से बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई। पति सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी शाम करीब पांच बजे अपने पुत्र रजत की दुकान से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। लोगों को कहना है कि बाइक चालक नशे में धुत था। हादसे में पुष्पा देवी के सिर, पैरों, कूल्हों और कलाइयों में गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवार फरार है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.