वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। भेलूपुर थाने की बजरडीहा पुलिस चौकी पर बीती देर रात शराब के नशे में धुत युवक पहुंचकर हंगामा करने लगा। चौकी के बाहर रखें कुर्सी को उठाकर फेंकने लगा है।विंडो एसी को पकड़कर खींचने लगा है। पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ने लगा।देर रात हंगामा होते बगल में रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन पांडेय ने आरोपी को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिवरतनपुर बजरडीहा का रहने वाला शैलेन्द्र यादव है। आरोपी थोड़ा मानसिक परेशान है। उसका शांति भंग में चलाना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...