वाराणसी, मार्च 2 -- वाराणसी। भेलूपुर थाने की बजरडीहा पुलिस चौकी पर रविवार रात एक शराबी ने जमकर बवाल काटा। पुलिस चौकी के अंदर रखी कुर्सियां उठाकर फेंक दीं। एसी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस कर्मचारियों को पीटने के लिए दौड़ा लिया और गाली गलौज की। पुलिस ने किसी तरह उसे दबोच लिया और शांति भंग के अरोप में चालान कर दिया। चौकी प्रभरी पवन पांडेय ने बताया कि शिवरतनपुर (बजरडीहा) निवासी शैलेंद्र यादव रात में शराब के नशे में पुलिस चौकी पहुंचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनकी साथ गाली गलौज की। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया की वह मानसिक रूप से बीमार है। घरों वालों को इसकी सूचना दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.