लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- रजागंज। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। गांव शेरपुर निवासी राजू जो शराब के नशे में बताया जा रहा है, ने दोपहर करीब साढ़े चार बजे अपने मकान में पड़े छप्पर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और घर में रखे छप्पर के साथ-साथ बिजली की केबल भी जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें बढ़ने पर आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.