मेरठ, मार्च 27 -- सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में नवरात्र में अष्टमी के अवसर पर आयोजित कीर्तन में शामिल महिलाओं के साथ शराबी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पहले तो महिलाओं ने इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन जब आरोपी की हरकत बढ़ी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की और फरार हो गया। महिलाओं के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को नवरात्र पर अष्टमी के दिन उनके यहां मा दुर्गा का कीर्तन हो रहा था। कीर्तन में गांव की कई महिलाएं शामिल हुई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक शराब के नशे में वहां आया और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। पहले तो महिलाओं ने इसे अनदेखा कर दिया। जिसके चलते आरोपी का मनोबल बढ़ा और वह छेड़छाड़ पर उतर आया। महिलाओं ने शोर मचाते हुए वहां हंगामा खड़ा कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.