अलीगढ़, फरवरी 3 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजी पुरम में रहने वाले एक अधिवक्ता ने कालोनी के युवक पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से थाना खैर क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह रोरावर क्षेत्र की ज्वालाजी पुरम कालोनी में रहते हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह खेरेश्वर चौराहे पर खाना लेने गए थे। इसी दौरान कालोनी का युवक पुष्पेन्द्र उर्फ सोनू शराब के नशे में उनके घर के गेट खटखटाने लगा और उनकी पत्नी को गंदी गालियां देने लगा। वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को बुलाकर किसी तरह मामला शांत कराया। अधिवक्ता का आरोप है कि 23 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.