हमीरपुर, अप्रैल 2 -- बिवांर। महेरा गांव की पूजा देवी पत्नी दयाशंकर तिवारी ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पति की मौत हो जाने पर जेठ हरिशंकर परेशान करता चला आ रहा है। जेठ की बात न मानने पर रंजिश मान रहा है शराब के नशा में आकर रात को महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने आकर बीच बचाव किया। महिला के 112 नंबर में फोन किए जाने से जेठ के फरार हो जाने पर पुलिस को नहीं मिल पाया। पड़ोसियों के साथ रात में आई महिला ने जेठ के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई जगत नारायण ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। उसके जेठ की तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...