शराबी को पकड़ने गई 112 की टीम पर चाकू से हमला
जहानाबाद, जून 11 -- 112 की टीम ने गिरफ्तार कर थाने को किया सुपुर्द रतनी , निज संवाददाता । शकूराबाद थाना क्षेत्र के खजूरबाना गांव में उस वक्त अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब उक्त गांव निवासी कामेश्वर सिंह ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया कि हमारा पुत्र शराब के नशे में गाली गलौज व मारपीट कर रहा है। हालांकि पीड़ित की सूचना पर पुलिस जैसे ही खजूरबाना गांव पहुंची तब उसका बेटा पुलिस को देखकर और गाली गलौज करने लगा। वहीं इतना ही नहीं ग्रामीणों को भी गाली गलौज देने लगा। जिस पर 112 की टीम उसे समझा कर गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया।
पुलिस पर हमला तभी शराबी का छोटा भाई चंदन कुमार घर से चाकू लेकर निकला और पुलिस पर ही हमला कर दिया। पुलिस हमला होते देख सतर्क हुआ और किसी तरह उक्त आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया और इसी बीच शराबी मौका देखकर फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.