हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार रात शराब पीकर गाली गलौज करने वाले युवक ने विरोध करने पर तलवार से हमला कर 22 वर्षीय ऋतिक घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ऋतिक को मेरठ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव निवासी धीरज प्रजापति शराब के नशे में ऋतिक वाल्मीकि उम्र 22 वर्ष के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। ऋतिक द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान धीरज ने तलवार से ऋतिक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को परिजन तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.