बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। शराबी और जुआरी पति की प्रताड़ना के चलते विवाहिता ने घर के कमरे में खुदकशी की थी। आरोप है कि उसका पति आए दिन उसे पीटता था और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के दबिहारी गांव का मामला है। यहां के रहने वाले चंद्रसेन की 27 वर्षीय पत्नी रुचि ने पारिवारिक विवाद और पति के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। रुचि की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पति चंद्रसेन पर आए दिन जुआ खेलने व शराब पीने को लेकर मारपीट करने तथा करंट लगाकर प्रताडित करने का आरोप लगाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ...