पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। पुलिस की नजर शराब एवं शराबियों पर जमी हुई है। शराब मामले में अमूमन हर रोज पचास से अधिक गिरफ्तारियां हो रही हैं। विगत एक सप्ताह में जिले में 380 से अधिक लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सप्ताह की 16 एवं 19 तारीख को जिले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुईं। दोनों ही दिन 79- 79 पियक्कड़ों को पुलिस ने अपने शिकंजे में लिया। इसके अलावा 13 मार्च को 55, 14 को 33, 15 को 46, 17 को 70, 19 को 73 एवं 20 मार्च को 76 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए। दरअसल नशेड़ियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के कारण जिले में होली में बिल्कुल ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.