महोबा, मई 25 -- महोबा, संवाददाता। शराब के नशे में धुत्त दबंगों ने पुराने प्राइवेट बस स्टैंड में उत्पात मचाते हुए कारों में तोड़फोड की। कार स्वामियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। शनिवार की रात्रि पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास शराबियों का तांडव दिखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबियों का कई दिनों से जमावड़ा रहता है। रात्रि के समय दबंगों के द्वारा शराब के नशे में एक दूसरे के साथ गाली गलौच की गई बाद में दबंगों ने आस-पास खड़े वाहनों को निशाना बनाना शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- दंबगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर चलाए पत्थर, चार पर रिपोर्ट शराबियों ने वाहनों पर हमला बोल दिया। जिससे सात लोगों की कार क्षतिग्रस्त हो गई...