कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ। सौरिख कस्बे के कांशीराम कालोनी आजाद नगर निवासी नृपेंद्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू ने बताया कि वह फास्टफूड की ठेली लगाता है। देर शाम एक युवक शराब के नशे में उसकी दुकान पर आया और गालीगलौज करने लगा। जब उसे गाली देने से मना किया, तब उसने अपने और साथी बुला लिया। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी दुकान में तोडफ़ोड़ की। पीडि़त ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी भाग गए। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.