ललितपुर, अप्रैल 13 -- शराबियों ने ग्रामीण को पीटा ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंडी माता के मुक्तिधाम के पास से गुजर रहे एक युवक के साथ वहां बैठे शराबियों ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित मोंटी सोनी पुत्र पुरुषोत्तम सोनी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।-दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडेललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककरेला में गांव के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस दौरान दोनों ही पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज कर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के संबंध में दोनों ही पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।-महिला के साथ गाली गलौज मारपीटललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र...