गंगापार, अप्रैल 22 -- अंग्रेजी शराब की दुकान पर रात में भी भीड़ जमा होने से आसपास के लोग हलाकान हो रहे हैं। कई जगह शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। सहसों पुलिस चौकी के सामने हनुमानगंज रोड पर अंग्रेजी और बीयर शराब की दुकान खुली हुई है। रात के समय भी इन दुकानों पर खरीदारों का मजमा लगा रहता है। आसपास के लोगों का आरोप है रात 10 बजे तक इन दुकानों को खुलने का आदेश है। जब कि रात 10 बजे के बाद भी यहां पर पीने और पिलाने वालों का मजमा लगा रहता है। यह भी पढ़ें- शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा जिसके चलते पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। लवकुश सोनी, डॉ सुभाष मिश्रा, राजेश सिंह, शारदा सोनी, राजेश जायसवाल, बबऊ जायसवाल आदि लोगों का आरोप है कि घर के सामने उन लोगों का उठना बैठना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.