शराबियों के झगड़े में सिर में ईंट लगने से मेडिकल संचालक गंभीर रूप से घायल
अमरोहा, जून 14 -- जोया। जोया में अमरोहा रोड स्थित राकेश पकौड़ी वाले की दुकान के पास शनिवार देर शाम दो शराबियों के बीच हुए विवाद में एक मेडिकल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जोया के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी जमाल पुत्र उवैश कस्बा जोया के जोया-अमरोहा मार्ग पर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। शनिवार देर शाम राकेश पकौड़ी वाले की दुकान के पास दो शराबी आपस में झगड़ रहे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- सरोखंनपुर पेट्रोल पंप के पास विवाद में युवक की पिटाई इसी दौरान एक ईंट मेडिकल संचालक जमाल के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.