शराबबंदी वाले राज्य में बहुत सस्ता हुआ 'पीना', BJP सरकार ने दी डबल राहत
गांधीनगर, जून 24 -- गुजरात में भले ही वर्षों से सख्त शराबबंदी लागू है पर गांधीनगर के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT सिटी) में इस नियम से छूट है। हालांकि, यहां शराब के सेवन पर सरकार भारी-भरकम टैक्स वसूल करती रही है। गुजरात की भाजपा सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए 'गिफ्ट सिटी' में शराब सस्ती कर दी है। दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करते हुए सरकार ने एक तरफ विदेशी शराब पर वैट को 65 पर्सेंट से घटाकर 25 पर्सेंट कर दिया है तो प्रति 30ML शराब पर लगने वाले करीब 240 रुपये के विशेष शुल्क को खत्म कर दिया है। सरकार का मकसद है कि यहां आने वाले निवेशकों और अन्य लोगों को दूसरे मेट्रो शहरों के बराबर कीमत में ही शराब मिले। गिफ्ट सिटी में अभी जो लोग शराब पीते थे उन्हें यह काफी महंगा लगता था। अभी तक गिफ्ट सिटी में शराब पीना कितना महंगा पड़ता था इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.