पटना, सितम्बर 18 -- शराबबंदी वाले बिहार में अब सूखे नशे पर भी सख्ती कर दी गई है। नीतीश सरकार ने सूखा नशा पर रोक लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो का गठन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। इस ब्यूरो को राज्य स्तरीय थाना बनाया गया है। साथ ही इसमें बिहार पुलिस के एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अफसरों से लेकर सिपाहियों तक की तैनाती जाएगी। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को पटना में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एंटी नारकोटिक्स एंड सायकोट्रॉपिक ड्रग्स ब्यूरो में मद्य निषेध इकाई से पूर्व में स्वीकृत 229 पदों को हस्तांतरित किया जा रहा है। साथ ही इस इकाई में अलग से 100 पदों का भी सृजन किया गया है। यह भी पढ़ें- शराबबंदी वाले बिहार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.