शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम दिख रहे : प्रभाकर
पटना, अप्रैल 7 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में शराबबंदी को विफल बताये जाने पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव का शराबबंदी से दुखी होने की वजह है कि शराब माफियाओं से राजद का संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के 10 साल पूरे होने पर इसके सकारात्मक परिणाम राज्य में हर तरफ दिख रहे हैं। घरेलू हिंसा में कमी आयी है और सड़क हादसे भी अब पहले की अपेक्षा कम होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.