पटना, अप्रैल 8 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में राज्य में शराबबंदी को लेकर कई सवाल उठाए थे और एनडीए सरकार को घेरा था। अब एक तेजस्वी यादव ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और दावा किया है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में ना तो डॉक्टर मिलते हैं और ना ही मरीजों को रूई, सूई और दवा से लेकर व्हील चेयर तक मिल पाते हैं। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'अमंगल दोष' से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक! बिहार के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं रूई नहीं-रूई है तो सुई नहीं, कहीं दवा नहीं, कहीं बेड नहीं. और अब हालत यह है कि अस्पताल में मरीज के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में मरीज को कभी साईकिल, कभी चारपाई, कभी स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.