शराबबंदी की मुहिम तेज, अवैध शराब बनाने पर लगेगा जुर्माना
लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नवाडीह पंचायत में शराबबंदी को लेकर जनजागरण और कार्रवाई का अभियान तेज हो गया है। पंचायत मुखिया मीना कुमारी की पहल पर पंचायत को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए बुधवार सुबह नवाडीह पुजार टोली में ग्रामीणों की बैठक समाजसेवी कुद्दूस अंसारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ग्रामीणों ने शराब के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। लोगों ने कहा कि शराब के नशे में कई लोग आपसी गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और कभी भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबखोरी का असर बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है तथा पढ़ाई करने वाले बच्चे भी नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बैठक में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.