शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने बरमसिया ओपी में किया प्रदर्शन
बोकारो, मई 22 -- बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत फुसरो पंचायत के विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने शुक्रवार को पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर बरमसिया ओपी पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ओपी प्रभारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि गांवों में बढ़ते शराब सेवन से परिवारों की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने बताया कि शराब पीकर घर लौटने वाले पुरुष अक्सर परिवार में विवाद करते हैं तथा पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करते हैं। इससे घरों का माहौल अशांत हो गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरी करने वाले कई लोग अपनी कमाई शराब में खर्च कर देते हैं, जिससे परिवार आर्थिक संकट में घिर जाता है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है और वे सही ढंग से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.