पटना, मई 23 -- Bihar Liquor Ban: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के होश तब उड़ गए सचिवालय थाने के वीवीआईपी इलाके देशरत्न मार्ग में झोले में शराब की बोतलें मिलीं। शुक्रवार दोपहर डेढ़ दर्जन करीब 18 शराब की खाली बोतलें कों झोले में भरकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास से कुछ दूरी पर रखी हुई मिलीं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झोले को जब्त कर लिया। सभी बोतलें महंगे ब्रांड की हैं। दरअसल पुलिस को सूचना पर मिली कि वीआईपी इलाके में झोले में संदिग्ध वस्तु पड़ी है। सचिवालय थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने सावधानी के साथ झोले को कब्जे में लिया। जब झोले को खोला गया तो पुलिस की आंखें फटी रह गईं। झोले में शराब की खाली बोतलों को लाकर रखा गया था जो सरकार और...