नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली हाट आईएनए में मंगलवार से शरद शिल्पोत्सव 2.0 शुरू हो चुका है। 15 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं और क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। उत्सव में आर्टिसन-लेड प्रोड्यूसर कंपनीज भी हिस्सा ले रही हैं। इससे कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के साथ नए बाजार और ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। दिल्ली हाट में रंग-बिरंगे स्टॉल, बेंत से बने ढांचे और विशेष इंस्टालेशन आकर्षण का केंद्र हैं। आगंतुक हस्तनिर्मित और हथकरघा उत्पादों की खरीदारी के साथ कारीगरों से सीधे बातचीत कर सकेंगे। लाइव डेमो का भी मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...