शरद माहेश्वरी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
हाथरस, सितम्बर 4 -- सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद शरद माहेश्वरी का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटुका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि शरद माहेश्वरी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन ब्रज क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा।इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य तपन जौहर, मंडल महामंत्री एवं नामित सभासद चरन सिंह सागर, भीकम सिंह चौहान, भोला सिंह रावत, राजकुमार जैन, डम्बेश चक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.