हाजीपुर, अप्रैल 2 -- वैशाली । सं.सू. मशहूर कथक नृत्यांगना सह 2008 बैच के आईएस नीलम चौधरी की निनाद संस्थान की टीम ने एक से बढ़कर एक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। उनकी टीम की ओर से वैशाली के गांव, लोग एवं जीवन पर आधारित पहली प्रस्तुति दी गई। दूसरी प्रस्तुति शरद पूर्णिमा की रात जब आम्रपाली का चयन नगर वधु के रूप में होती है। इस पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी अलौकिक नृत्य को देखकर राजा विशाल द्वारा राज नर्तकी के रूप मे चयन करने का आदेश करते हैं। तीसरे नृत्य में आम्रपाली को क्लासिकल डांस कि तालीम कैसे दी जाती है इस पर निनाद कि टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई। चौथा नृत्य नाटिका जब आम्रपाली जंगल मे शिकार करने जाती है ओर अजातशत्रु भी शिकार कर रहे होते है और दोनो का मिलन होता आजातशत्रु को अम्म्रपाली से प्यार हो जाता है । उस वक्त आजाद शत्रु वैशाली पर...