नई दिल्ली, फरवरी 14 -- सीने के संक्रमण के इलाज के लिए पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को शनिवार दोपहर छुट्टी दे दी गई। राज्यसभा सदस्य पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार-दिन आराम की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पवार घर पर आराम करेंगे और उसके बाद अपना दैनिक कामकाज फिर से शुरू करेंगे। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.