कानपुर, जून 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्व. मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। जिसमें अरुण अवस्थी इलेवन ने शरद कपूर इलेवन को दो विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ अरुण अवस्थी इलेवन की टीम फाइनल में पहुंच गई। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में शरद कपूर इलेवन ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 241 रन बनाए। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री ने 140 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। ​शिवांश सिंह ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता ने छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी अरुण अवस्थी इलेवन की टीम ने 34 ओवर में आठ विकेट पर 242 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से वीर सिंह ने नाबाद 80 रन, विवान ने 55 रन, कार्तिक सिंह ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अविजनंत मिश्रा ने तीन, चिन्मय ने दो विकेट लिया। ...