हरिद्वार, जनवरी 25 -- आगामी शारदीय कांवड़ मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में एडीएम-प्रशासन पीआर चौहान ने एचआरडीए सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीएम ने कहा कि दो फरवरी से शुरू हो रहे शारदीय कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनकी यात्रा को सरल, सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को गौरीशंकर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था, यूपीसीएल और जल संस्थान को बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। एनएचएआई को नजीबाबाद रोड पर गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। हरिद्वार से चिड़ियापुर तक सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.