पाकुड़, मई 24 -- सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के महेशपुर पंचायत के शरतपुर गांव में जनभागीदारी सप्ताह अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह, एएनएम स्नेहलता मुर्मू, लीली मुर्मू, मुखिया बबीता पहाड़िन, सहिया व जल सहिया उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें मलेरिया, शुगर, बीपी, कुष्ठ, कालाजार की जांच कर जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क दवा एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही एचपीवी टीकाकरण की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- आदि कर्मयोगी जनभागीदारी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो पंचायतों में लगा शिविर यह भी पढ़ें- विद्यालय ...