अल्मोड़ा, मई 10 -- मुकेश सक्टा, स्याल्दे। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल वल्मरा ब्लॉक स्याल्दे की कार्यकारिणी में शरण सिंह मनराल को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को सचिव मनोनित किया। उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी और कोषाध्यक्ष पद पर इंदर सिंह को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। पर्यवेक्षक पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी रहे। यहां प्रदेश अध्यक्ष हुकुम कुंवर, जिलाध्यक्ष मनोज पवार, राज कुमार केसरवानी, प्रकाश पननै, अशोक तिवारी, प्रकाश जुयाल, तारा दत्त बहुगुणा, नंदा बल्लभ, रमेश फुलारा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...